चेहरे पर चेहरा लगाए
असली रुप छुपाए देखे
हर रंग का लिबास पहने
गिरगिट सा रंग बदलते देखे
अपने ही बनाए सच को झूठलाते
हुनर के कलाकार देखे
नाट्य कला से
सम्मोहित करते देखे
वाह ज़िंदगी तेरी पाठशाला में
सबक सिखाने के
तेरे अंदाज नये देखे ।
अनिता शर्मा ✍️