ख्वाहिशे💎

ख्वाहिशे सब जिंदगी में
पूरी होती किस की है
कुछ सितारों के
हाथ होती है तो
कुछ दुनिया वालों
के हाथ
आओ आज जो ना मिला
पास नही जो
गम भूला दे
कुछेक पल
मिला है जो उस कीं
खुशियाँ बाँट ले
छोटी सी है जिंदगी
कल मैं ना हू
या तुम
यादों के कुछ मीठे पल
संग आज गुजार दे
प्यार ओर साथ तेरा
ख्वाहिश सबसे बड़ी
है मेरी
जानती हूँ मायने नही
तुम्हारे लिए
कहना मेरा
पर दिल तुमसे
आज फिर सुनने की
ख्वाहिश रखता है

-अनिता

⏰समय⏳

अच्छा या बुरा
समय तो समय है
बीत ही जाता है
रोके से क्या रूकेगा
चक्र उसका
थमा है ,ना थमेगा
उमंग, हँसी-खुशी
हजारों नये सपने बुन
उम्मीदो को पंख दे जाता है
अच्छा समय जब होता है
दर्द, आँसू, कड़वी यादें
अपनों से पराया कर जाता है
सपने तोड़ कर
उम्मीदो के पंख बिखेर देता है
बुरा समय जब आता है
अच्छा या बुरा
समय तो समय है
बीत ही जाता है
अपनों में परायो की
परायो में अपनों की
पहचान करा कर
इम्तिहान ले अपना
अच्छा या बुरा
समय तो समय है
बीत ही जाता है।
-अनिता