ख्वाहिशे सब जिंदगी में
पूरी होती किस की है
कुछ सितारों के
हाथ होती है तो
कुछ दुनिया वालों
के हाथ
आओ आज
जो ना मिला
पास नहीं जो
गम भूला दे
कुछ पल मिले है जो
उस की
खुशियाँ बाँट ले
छोटी सी है जिंदगी
कल मैं ना रहूँ—
या तुम —
यादों के कुछ मीठे पल
संग आज गुजार दे
प्यार ओर साथ तेरा
ख्वाहिश सबसे बड़ी
है मेरी
जानती हूँ मायने नहीं
तुम्हारे लिए
कहना मेरा
पर दिल तुमसे
आज सुनने की
ख्वाहिश रखता है —
अनिता शर्मा✍️