माँ यशोदा है, बड़ी भाग्यशाली,
नंद बाबा, बड़े ही पुण्यात्मा ,
उनके आंगन, आनंद अति छायो,
उनके घर में , आये हैं कन्हैया ।
1 रक्षा करते हैं, जो सारे जग की ,
रक्षा करवाने,माँ यशोदा,पास आये,
माया से नाच नचाये, जो सारे जग को,
माया दिखलाने, माँ यशोदा घर आये,
माँ यशोदा हैं, बड़ी भाग्यशाली,
नंद बाबा, बड़े ही पुण्यात्मा,
उनके आंगन, आनंद अति छायो,
उनके घर में ,आये हैं कन्हैया ।
2 पालन कर्ता हैं, जो सारे जग के
पलने आये, माँ यशोदा की गोद में,
अन्नदाता है जो, सारे जग के,
माखन-मिश्री,माँ यशोदा से,खाने को आये,
माँ यशोदा हैं, बड़ी भाग्यशाली ,
नंद बाबा, बड़े ही पुण्यात्मा ,
उनके आंगन, आनंद अति छायो,
उनके घर में ,आये हैं कन्हैया ।
3 लीला रचियेता, अपनी लीला रचके
लीला दिखलाने माँ, यशोदा आंगन आये,
प्रेम का है, जो अथाह सागर,
प्रेम पाने, माँ यशोदा का आये,
माँ यशोदा हैं, बड़ी भाग्यशाली,
नंद बाबा, बड़े ही पुण्यात्मा ,
उनके आगंन,आनंद अति छायो,
उनके घर में , आये हैं कन्हैया ।
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
अनिता शर्मा ✍